कोलारस में व्यापारी के गोदाम से 155 चना के बोरे चोरी पुलिस ने चोरी हुए डालर चने की कीमत 3 लाख रुपये बताई


कोलारस में व्यापारी के गोदाम से 155 चना  के बोरे चोरी पुलिस ने चोरी हुए डालर चने की कीमत 3 लाख रुपये बताई

कोलारस - कोलारस के मानीपुरा मे पेट्रोल पंप के सामने स्थित प्रमोद कुमार गोयल के गोदाम से  2 अक्टूबर शुक्रवार की रात्रि 12:30  बजे के करीब गोदाम में रखे डालर चने के बोरे जिसमें एक बोरे में 30 किलो के करीब डालर चना भरा हुआ था अज्ञात चोर गोदाम की दीवार तोड़कर 155 बोरे चोरी कर ले गए कोलारस पुलिस ने 155 बोरा डालर चने जो व्यापारी के गोदाम से चोरी हुआ है उसकी कीमत 3 लाख रुपए बताई है चना गोदाम में से चोरी होने की खबर सुबह गोदाम मालिक प्रमोद कुमार गोयल को पता चली तो वह चोरी की रिपोर्ट लिखाने कोलारस थाने पहुंचे और चोरी की रिपोर्ट लिखवाई कोलारस पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और चना के बोरे चोरी करने वाले अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है पहले भी कोलारस मैं स्थित व्यापारियों के गोदामों से हो चुकी है चोरियां और गोदामों से चोरी करने वाले चोरों को पहले भी कोलारस पुलिस ने पकड़ा है बीते रोज शुक्रवार कीरात्रि हुई व्यापारी के गोदाम से चने के बोरों की चोरी की तलाश में कोलारस पुलिस जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म