कोलारस थाना प्रभारी मिश्रा के द्वारा बड़ी कार्यवाही महिला शराब तस्कर के साथ 250 लीटर अवैध शराब जप्त
कोलारस - कोलारस पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लुकवासा के पास ग्राम लिलवारा में कोलारस पुलिस द्वारा पकड़ी 250 लीटर कच्ची शराब। यह कार्यवाही कोलारस थाना प्रभारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में गैर कानूनी कार्यों पर एक अभियान चलाकर शिकंजा कसा जा रहा है। चाहे वह कच्ची शराब की भट्टियां या जुआ, सट्टा एवं अन्य कोई भी गलत काम। इसी क्रम में विगत दिवस टी.आई. संजय मिश्रा एवं उनकी टीम के द्वारा एक कच्ची शराब का जखीरा पकड़ा गया है। कोलारस पुलिस को मुखिबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि लुकवासा के पास ग्राम लिलवारा में कच्ची शराब का काम बड़े पैमाने पर चल रहा है। सूचना प्राप्त होते ही कोलारस पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 250लीटर कच्ची शराब जप्त कर आरोपी को पकड़ा एवं कच्ची शराब जिसकी बाजारू कीमत 20000रू. बीस हजार रू. है। जिसे जप्त कर धारा 34/2 आबकारी एक्ट में कार्यवाही की गई साथ में शराब बनाने वाले बर्तन एवं आरोपी भी पुलिस हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम अनीता कंजर पत्नी रामपाल कंजर निवासी लिलवारा बताया कच्ची शराब पकड़ने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थाना प्रभारी संजय मिश्रा, एसआई शिखा तिवारी, एएसआई जितन्द्र यादव, एएसआई अरूण वर्मा, आर. ध्रुव शर्मा, आर. नरेश दुबे, आर. प्रभजोत, आर. भूपेन्द्र, आर. दिलीप, आर. मंजुलता, आर. दीनू रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इनका कहना है।
क्षेत्र में किसी भी गैर कानूनी कार्य करने वाले को नहीं बक्सा जायेंगा। यदि कोई भी गैर कानूनी कार्यकर्ता पया गया तो उसके खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। टी. आई. संजय मिश्रा कोलारस