क्योस्क संचालक ने महिलाओं को किया ठगी का शिकार, पुलिस ने किया 420 का मामला दर्ज
जयकुमार झा कोलारस-रन्नौद-कोलारस परगने क्षेत्र के रन्नौद थाना क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक क्योस्क संचालको द्वारा आदिवासी महिलाओं के साथ की ठगी। जानकारी लगते ही आदिवासी महिलायें पहुंची थानें क्योस्क संचालकों पर 420 का मामला दर्ज। भारती स्टेट बैंक एक विश्वसनीय संस्था है, जिस पर हमें ही नहीं भूरें देश को गर्व होता है। जिस पर हर बर्ग को विश्वास होता है। लेकिन कुछ क्योस्क संचालक बने ठेकेदारों ने ग्राहकों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। इसी तहर रन्नौद भारतीय स्टेट बैंक की क्योस्क शाखा अकाझिरी में लाखों रूपये का ग्राहकों को चूना लगाने का मामला सामने आया है। बीते दिनो करोंदी एवं ईचैनिया की दो दर्जन से ज्यादा महिलाओं के खाते से एक-एक हजार से ज्यादा रूपये अगूंठा लगवा कर निकाल लिए गये है। जानकारी के अनुसार क्योस्क संचालक रविंद्र पुत्र अमर सिंह यादव निवासी भिलारी जो पांच साल से अकाझिरी में एसबीआई का क्योस्क सेंटर संचालित करता आ रहा है। जिसके द्वारा आदिवासी अनपढ महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया है। आदिवासी महिलाओं से 3500-3000रू. के बाऊचर भर कर अगूंठा लगावा कर 2000-2500रू. धमा दिये गये। अनपढ़ आदिवासी महिलाओं से बोला गया कि आपके खाते में इनते ही पैसे आये है। जबकि पैसे सरकार द्वारा पूरे डाले गये है। जब महिलाओं ने रन्नौद बैंक आकर अपने खाते का स्टेट मेंट निकलवाया तो उसकी चालाकी पकड़ में आई और दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने रन्नौद थाना पहुंचकर इस संबंध में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिस पर रन्नौद पुलिस हरकत में आई और रविंद्र को पकड़ कर कार्यवाही की जद मै ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बारीकी से जांच पड़ताल चल रही है।
Tags
रन्नौद