बंगाल में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हमले को लेकर ममता बनर्जी का पुतला फूंका


बंगाल में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हमले को लेकर ममता बनर्जी का पुतला फूंका
कोलारस - पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के काफ़िले एवं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर हुये हमले के विरोध में भाजपा मंडल कोलारस ने विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र शर्मा, बीजेपी मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड, पूर्व नपा अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सिकरवार, विधायक प्रतिनिधी राम सढ़ैया, भाजपा पूर्ण पार्षद राजकुमार भार्गव, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कोलारस डॉ. राजेश भार्गव, पूर्व पार्षद मंगल कुशवाह, सतीश भार्गव, हरवीर धाकड़ सहित अनेक बीजेपी कार्यकर्ताओ के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का पुतला दहन किया गया और ममता बनर्जी के विरोध में नारे लगाते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया और घटना को दुःखद बताया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म