महिला बाल विकास के पूर्व कर्मचारी व्रजेश भार्गव का दुःखद निधन, अस्थि संचय शुक्रवार को
कोलारस - कोलारस के व्यास मौहल्ले में निवास करने वाले व्रजेश भार्गव महिला बाल विकास के सेवा निवृत कर्मचारी का बुधवार की दोपहर करीब 03 बजे ह्रदय गति रूक जाने के कारण दुःखद निधन हो गया। कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुये बुधवार की शाम कोलारस के भडौता मार्ग स्थित मुक्ति धाम पर अंतिम संस्कार किया गया। करीब 62 वर्ष के उम्र में व्रजेश भार्गव ने बुधवार की दोपहर अपने घर पर अचानक ह्रदय गति रूक जाने के कारण अंतिम शांस ली श्री व्रजेश भार्गव की अस्थि संचय का कार्यक्रम शुक्रवार की सुबह करीब 08 बजे भडौता मार्ग स्थित मुक्ति धाम पर कोरोना गाईड लाईन के अनुसार अस्थि संचय का कार्यक्रम रखा गया है। श्री व्रजेश भार्गव के दुःखद निधन पर अनेक लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने वालों में गोकलेश उपमन्यु, रामेश्वर भार्गव, गोपाल गुढ़ा वाले, शिवनारायण शर्मा, गोपाल कृष्ण शास्त्री, राकेश पाठक शा़स्त्री, हरीश भार्गव, शीलकुमार यादव, विशोक व्यास, देवीशरण भार्गव, घनश्याम शर्मा, विजय शर्मा, देवेेन्द्र शर्मा, किरण शर्मा, घनश्याम श्रीवास्तव, मंगल कुशवाह, जगदीश जादौन, वसंत श्रीवास्तव, नरेन्द्र धाकड़, विजय कुशवाह, रतना कुशवाह, डाॅ. राजकुमार गुप्ता, दीपक शर्मा, रंजीत शर्मा, सुरेश सोनी, सुरेन्द्र जैन, भूपेन्द्र यादव, धनपाल यादव, कल्याण यादव, अवतार सिंह यादव, राजकुमार यादव, सुमित यादव, राजू यादव, सूरज गुप्ता, प्रदीप गौड़, राजेश भार्गव, राजकुमार भार्गव, दिनेश गुप्ता, किशन यादव, राजेश मित्तल, गोपाल कवीरपंथी सहित अनेक लोगो ने श्री व्रजेश भार्गव के दुःखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।