जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु कंट्रोल रूम स्थापित
शिवपुरी - खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिधिया ने कोरोना काल मे आमजन को मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में आ रही समस्याओं को दूर करने की दृष्टि से नगर पालिका कार्यालय मे मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिये कंट्रोल रूम की स्थापना करने के निर्देश दिए थे उक्त निर्देश के पालन मे कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा सीएमओ जी.पी.भार्गव को तत्काल कंट्रोल रूम बनाने के लिए निर्देशित किया गया। सीएमओ द्वारा नगर पालिका शिवपुरी में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध मे आम जनता को दूरभाष पर ही जानकारी सुलभ कराने के लिये कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम का लेंडलाईन नम्बर 07492-232064 है। सीएमओ द्वारा अपील की गई है कि मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध मे उक्त नम्बर पर संपर्क कर समस्या का निवारण कराये।