सेवा ही संकल्प अभियान के तहत भाजपा मंडल कोलारस ने विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की मौजूदगी में विकलांगो को राशन किट की वितरण

सेवा ही संकल्प अभियान के तहत भाजपा मंडल कोलारस ने विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की मौजूदगी में विकलांगो को राशन किट की वितरण 

कोलारस - भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र की मोदी जी की सरकार 2.0 के सात वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चैधरी एवं जिलाध्यक्ष राजू बाथम के निर्देशन में सेवा ही संकल्प अभियान के तहत भाजपा मंडल कोलारस ने विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की गरिमामय उपस्थिति में जरूरतमंद विकलांग भाई बहनों को राशन सामग्री किट का वितरण किया एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों को मास्क, सेनेटाइजर, दवा किट दे कर कोरोना फाइटर के रूप में अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, वरिष्ठ नेता पदम जैन,जिलाउपाध्यक्ष रामेश्वर विंदल, विधायक प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह चीमा, प्रभारी सेवा ही संगठन अभियान एवं मंडल महामंत्री राम सडैया, परमाल रघुवंशी ,पूर्व पार्षद मंगल कुशवाह, प्रताप भानु जाट, डॉ.राजेश भार्गव, सतीश भार्गव, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, अंकित गौड़, गोलू रघुवंशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे इसी क्रम में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र की मोदी जी की सरकार 2.0 के सात वर्ष पूर्ण होने पर जिलाध्यक्ष राजू बाथम जी एवं मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़ जी के निर्देशन में सेवा ही संकल्प अभियान के तहत अपने गृह मतदान केंद्र पर मास्क एवं सेनेटाइजर वितरण एवं राजापुरा लंकापुरा पोलिंग बूथ पर मॉस्क , एवं फल वितरण कर मतदान केंद्रवासी परिवारजनों का हाल जाना इस दौरान मतदान के केंद्र के स्थानीय कार्यकर्ता जगदीश भट्ट कोषाध्यक्ष भी साथ रहें। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म