बदरवास - बदरवास जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिये समीकरण बनाने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के नाम भी लगभग तय हो चुके है क्योंकि बदरवास जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 25 जनपद वार्डो में से 13 सदस्य जिस गुट में होंगे उस पैनल का अध्यक्ष - उपाध्यक्ष बनना लगभग तय है बदरवास क्षेत्र से जुड़े राजनैतिक लोगो का मानना है कि बदरवास यादव बाहुल्य क्षेत्र है और यादवी गुट के नेताओं में बैठक के बाद निर्णय हुआ है कि एक गुट का अध्यक्ष तो दूसरे गुट का उपाध्यक्ष चुना जायेगा अध्यक्ष पद एससी वर्ग के लिये आरक्षित होने के कारण उपाध्यक्ष पद के नाम को लेकर यादवी गुटों में खीचतान जारी है एक गुट से अध्यक्ष तो दूसरे गुट का नाम उपाध्यक्ष के लिये जल्द तय होगा जिसके बारे में सबसे पहले सटीक जानकारी नामों की सहमति बनते ही सार्व जनिक की जायेगी।
Tags
बदरवास