शिवपुरी - शिवपुरी जिले के कोलारस निवासी त्रिलोचन गौड जोकि वर्तमान में एसडीएम जावरा में पदस्थ है जिनको विभागीय पदोन्नती के साथ संयुक्त कलेक्टर बनाने के आदेश जारी किये गये साथ ही उन्हें रतलाम के जावरा से जिला अशोकनगर के लिये स्थानांतरण किया गया गौड जल्द जावरा से भार मुक्त होकर अशोक नगर कलेक्ट्रे्ड में ज्योइंन होंगे जहां अशोकनगर कलेक्टर उन्हें कार्य विभाजन में अशोकनगर में नये दायित्व सौंपेंगे।
जावरा के एसडीएम त्रिलोचन गौड का प्रमोशन हो गया है। उनको अशोक नगर जिले के संयुक्त कलेक्टर की नई जिम्मेदारी मिली है। जावरा एसडीएम रहते त्रिलोचन गौड ने अपने कर्तव्यों को सफलतापूर्वक निभाया। लोगों की भलाई के लिए काम किया। जैसे ही लोगों को उनके स्थांतरण की खबर लगी मायूसी छा गई। उनका कार्यकाल बहुत अच्छा रहा, लोगों ने उनके काम की प्रशंसा की। राजगंगा से बातचीत में उन्होंने बताया कि SDM के कार्यों में भूमि अभिलेखों का प्रबंधन, प्रमाण-पत्र जारी करना और क्षेत्रीय विवादों का निपटारा करने के अलावा, आपदा प्रबंधन और सरकारी परियोजनाओं की सही से निगरानी करना उनका ध्येय रहा। हर सप्ताह जनसुनवाई की, सरकारी संस्थाओं का समय समय पर निरीक्षण किया प्रयास रहा कि जनसुनवाई में आने वाले लोगों को त्वरित समाधान मिले।
श्री त्रिलोचन गॉड जी "जावरा क्षेत्र की जनता के दिलों में आपका कार्यकाल हमेशा याद रखा जाएगा
आपने जिस जिम्मेदारी, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, वह प्रशंसनीय है आपके कार्यकाल में जनता को न्याय सुलभ हुआ, प्रशासन में पारदर्शिता आई और हर वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
आपकी नेतृत्व क्षमता, विनम्र व्यवहार और दृढ़ निर्णय लेने की क्षमता ने जावरा को न केवल एक बेहतर प्रशासनिक उदाहरण दिया, बल्कि लोगों के दिलों में भी एक खास स्थान दिलाया।
जावरा की जनता आपकी सेवाओं के लिए हमेशा आभारी रहेगी आपका कार्यकाल प्रेरणादायक रहा और हमें गर्व है कि हमें आपका नेतृत्व मिला आपके उज्ज्वल भविष्य की हम सभी कामना करते हैं।" - युवा नेता जीतू मालवीय जावरा
अच्छे व्यवहार और कुशल नेतृत्व के धनी, अब अशोक नगर तबादला
समय - समय पर आने वाले विभिन्न त्योहार जैसे ईद, होली, रंग पंचमी, इद उल अजहा, मोहर्रम, श्रावण मास में जुलूस, शाही सवारी और जगह-जगह पर आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने की दृष्टि से अनुविभागीय दंडाधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का सम्यक रूप से निर्वहन किया। समय-समय पर उत्पन्न कानून व्यवस्था के विपरीत परिस्थितियों को सफलता पूर्वक नियंत्रित किया। शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया। जावरा अनुभाग में हुसैन टेकरी पर आयोजित होने वाले चेहल्लुम पर्व की तैयारी को समय पूर्व सुनिश्चित कराया। चेहल्लुम का कार्यक्रम जिसमें लाखों की संख्या में जायरीन देश-विदेश से सम्मिलित होते हैं, जायरीनों को कोई असुविधा न हो इसके लिए उचित इंतजाम सुनिश्चित किया । समय-समय पर जन समूह द्वारा किए गए धरने प्रदर्शनों यथा ग्राम कालूखेड़ा में आक्रोशित लोगों अपने काम के दम पर लोगों के दिल में जगह बनाने वाले शानदार अफसर, रेलवे भू अर्जन के अंतर्गत रेलवे लाइन की दोहरीकरण में विभाग को कब्जा दिलवाकर और भू अर्जन में आ रही बाधाओं को दूर करने का सतत प्रयास किया। इसी प्रकार बरगढ़ से भैंसाना तक निर्माणाधीन सड़क में भू अर्जन की कार्यवाही को तीव्रता के साथ संपादित करने का प्रयास किया। जिससे क्षेत्र का अधोसंरचनात्मक विकास सुनिश्चित हो सके। शासन संधारित देवस्थानों का निरीक्षण करवाते हुए उनकी वस्तु स्थिति की जानकारी संकलित करने का प्रयास किया। वर्षा काल में विभिन्न पुल-पुलियाओं, रपटों पर पानी ऊपर बहने की स्थिति में सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं स्थापित की, ताकि जनहानि न हो सके फायर सेफ्टी के प्रकरणों में प्रतिवेदन भेज कर संस्थाओं में फायर सुरक्षा स्थापित करने का प्रयास किया। रेत खदान के लिए ग्राम गोंदीशंकर में आयोजित पर्यावरण लोक सुनवाई की अध्यक्षता की। शासकीय छात्रावासों का समय-समय पर निरीक्षण किया। शासन निर्देशानुसार बेसमेंट में संचालित कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण कर जनसुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं स्थापित करने हेतु उन्हें पाबंद किया। राष्ट्रीय पर्वों के कार्यक्रम को गरिमामय रूप से आयोजित कराया। अनुभाग क्षेत्र में प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का सम्यक रूप से निर्वहन किया। वर्षा काल में जर्जर भवनों के संबंध में सतत समीक्षा करते हुए कार्यवाही संपादित कराई गई। देशभक्ति से ओत प्रोत तिरंगा यात्रा आयोजित कराई ।
त्रिलोचन गौड़ ने हर क्षेत्र में बेहतर काम कर कायम की मिसाल
जावरा एसडीएम रहते त्रिलोचन गौड़ ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा आयोजित कराया। लोक सेवा केंद्र जावरा, पिपलोदा का निरीक्षण किया।
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया। समय-समय पर अस्पताल, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। यूरिया और विभिन्न प्रकार के उर्वरक के स्टॉक, उनकी उपलब्धता पर निगरानी बनाए रखी। जिससे इन्हें लेकर कानून-व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव न पड़े। विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की अनुभाग स्तरीय समय सीमा बैठक आयोजित कर, विकासात्मक कार्यों की सतत समीक्षा की अनुभाग में प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन किया। उपार्जन की प्रक्रिया के दौरान उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण किया और उनके परिवहन, भंडारण की सतत समीक्षा की।