जिले में बुधवार को इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा - Shivpuri

शिवपुरी - 33 के.व्ही. नोहरी फीडर, 11 के.व्ही. धौलागढ़ आबादी फीडर एवं 33 के.व्ही.फतेहपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. न्यू बस स्टेन्ड, मनियर एवं फतेहपुर फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण उक्त फीडरों से जुड़े क्षेत्रों पर 1 जुलाई को विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।

उक्त 33 के.व्ही. नोहरी फीडर के बंद रहने से सुबह 07 से प्रातः 11 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र नोहरी से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 11 के.व्ही. धौलागढ़ आबादी फीडर के बंद रहने से सुबह 08 से दोपहर 12 बजे तक 33/11 के. व्ही. उपकेन्द्र धौलागढ, धौलागढ आबादी से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

इसी प्रकार 11 के.व्ही. न्यू बस स्टैंड, मनियर एवं फतेहपुर फीडर के बंद रहने से प्रातः 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रीराम कॉलोनी, रघुवंशी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कालोनी, हाथी खाना, सिटी सेंटर कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, अमृत विहार कॉलोनी, बस स्टैंड से संबंधित क्षेत्र, मनियर बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुदगल कॉलोनी, फतेहपुर, शारदा कॉलोनी, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला, 26 नं. कोठी के पास आदि संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म