स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई: पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास भीषण हादसा, गुजरात निवासी एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल - Kolaras






कोलारस (शिवपुरी)। कोलारस थाना क्षेत्र की लुकवासा चौकी अंतर्गत फोरलेन हाईवे स्थित पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुना से शिवपुरी की ओर आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में वाहन में सवार गुजरात निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को गुजरात निवासी अमित और करण स्कॉर्पियो वाहन से गुना से शिवपुरी की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी कोलारस थाना क्षेत्र की लुकवासा चौकी अंतर्गत पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास पहुंची, तभी अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।



प्राथमिक उपचार के बाद किया गया था रेफर हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक जिला अस्पताल शिवपुरी में उपचार के दौरान घायल अमित (निवासी गुजरात) की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल करण (निवासी गुजरात) का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अस्पताल ले जाते समय बिगड़ी स्थिति घटना की सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अमित ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे घायल करण का इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म