कोलकाता- मिशन बंगाल पर आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कोलकाता पहुंचे हैं। यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा की रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सीधे ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, "दीदी रैली में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर रही हैं।अमित शाह यहीं नहीं रूके, उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि," हम बंगाल विरोधी नहीं, ममता विरोधी जरूर हैं। ममता बनर्जी ने एनआरसी का भी विरोध किया। लेकिन हम नेशनल सिटीजन रजिस्टर को लेकर प्रतिबद्ध हैं। एनआरसी का मतबल बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालना है। ममता बताएं कि वो देश की सुरक्षा को आगे रखती हैं या वोट बैंक की राजनीति।"अमित शाह ने कहा कि, "पहले ममता बनर्जी ने घुसपैठियों को बाहर करने को कहा था। आज वो एनआरसी का विरोध कर रही हैं। एनआरसी की प्रक्रिया किसी भी कीमत पर नहीं रूकेगी। जब से ममता बनर्जी की सरकार आई है, तब से शारदा, रोजवैली, भतीजे का भ्रष्टाचार छाया हुआ है।" पहले यहां रबींद्र संगीत सुनने को मिलता था। मगर जब से ममता सरकार आई है, तब से यहां बम धमाकों की आवाज सुनाई देती है।
Tags
नई दिल्ली
