
कोलारस विधानसभा क्षेत्र के लिए उप चुनाव सम्पन्न हुये अभी कुछ ही माह बीते है किंतु आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा जनता, कार्यकर्ता, मीडिया कर्मियो के बीच पहुंच कर भाजपा संगठन सर्वे करा रहा है। उसी को देखते हुये भाजपा से एक नही वल्कि एक सैंकडा कार्यकर्ता टिकिट की लाईन में खडे हुये दिखाई दे रहे है। यदि हम भाजपा संगठन एवं कार्यकर्ताओ की बातो पर यकीन करें तो उनका कहना है कि टिकिट एक आम कार्यकर्ता से लेकर पूर्व विधायक अथवा कोई भी भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता टिकिट मांगने का अधिकार रखता है। किन्तु बात करें टिकिट मिलने के पैमाने यानि नापने की छमता की तो इस लाईन में भाजपा संगठन में एक सैंकडा से घट कर एक दर्जन के करीब कार्यकर्ताओ के नाम ही दिखाई देते है। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, सुरेन्द्र शर्मा माढा वाले प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, रामस्वरूप रिझारी मार्केटिंग प्रतिनिधि मण्डी कोलारस, आलोक विंदल युवा भाजपा कार्यकर्ता, कल्याण सिंह यादव आरएसएस के कटटर समर्थक के अलावा कई और भाजपा के कार्यकर्ता सोशली मीडिया, हुडिंगस, बैनर के सहारे टिकिट की मांग कर रहे है। किन्तु अभी तक जनता एवं कार्यकर्ताओ के बीच पहचान छोडने में सफल नही हो पाये है किन्तु आगामी विधानसभा चुनाव में टिकिट फाईनल होने तक इनमें से अथवा नये कार्यकर्ता को भी टिकिट का मौका मिल सकता है। किन्तु अभी जारी पार्टी का सर्वे एवं कार्यकर्ताओ की जुवान पर इन्ही पार्टी कार्यकर्ताओ के नाम टिकिट की लाईन में सुनाई दे रहे है।