ïब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती

कोलारस- आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं शास्त्री जी की जयंती पुष्प माला पहना एवं पुष्प अर्पित कर बनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने बारी- बारी गाँधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला जिसमें मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे।
मण्डलम अध्यक्ष बलबीर निबौरिया ने बताया  2 अक्तूबर का दिन न सिर्फ भारत बल्कि विश्व इतिहास में एक खास महत्व रखता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्तूबर 1869 को हुआ था। उनके कार्यों और विचारों ने देश को आजादी दिलाने में बडी भूमिका निभाई। यही वजह है कि भारत में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह 2 अक्टूबर को भी राष्ट्रीय पर्व का दर्जा हासिल है। बापू के सत्य और अहिंसा के विचारों ने पूरी मानवता को विश्व शांति का पाठ पढाया है। संयुक्त राष्ट्र ने 15 जून 2007 को महात्मा गांधी के जन्म दिन 2 अक्तूबर को विश्व अहिंसा दिवस के रुप में घोषित किया था। इस बार महात्मा गांधी की 150वीं जयंती बुधवार को भारत सहित दुनिया के 120 देशों में मनाई गई।  विधानसभा प्रवक्ता ओपी भार्गव ने बताया- स्कूल में गांधी जी अंग्रेजी में अच्छे विद्यार्थी थे। उनकी हैंडराइटिंग बहुत सुंदर थी। उनकी शवयात्रा में करीब दस लाख लोग साथ चल रहे थे और 15 लाख से ज्यादा लोग रास्ते में खडे  हुए थे। उन्हें 5 बार नोबल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।  1948 में पुरस्कार मिलने से पहले ही उनकी हत्या हो गई। श्रवण कुमार की कहानी और हरिश्चन्द्र के नाटक को देखकर महात्मा गांधी काफी प्रभावित हुए थे। राम के नाम से उन्हें इतना प्रेम था की अपने मरने के आखिरी क्षण में भी उनका आखिरी शब्द राम ही था। भारत में कुल 53 बडी सडकें महात्मा गांधी के नाम पर हैं। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी कुल 48 सडको के  नाम महात्मा गांधी के नाम पर हैं। हम सबको राष्टपिता महात्मा गाँधी के पद चिन्हों पर चलते हुए अपना जीवन जीना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सौहन गौड, मण्डलम अध्यक्ष बलबीर निबौरिया, विधानसभा प्रवक्ता ओपी भार्गव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि नवल जाटव, सेक्टर अध्यक्ष लाला रघुवंशी, सेवादल पूर्व अध्यक्ष गजराज कुशवाह, सुरेश गौड, ,मण्डलम उपाध्यक्ष जसवंत पाल, युवा कोली समाज अध्यक्ष हीरालाल कोली, भगवत शर्मा , सत्तार खाँन, राजकुमार जाटव, मानसिंह जाटव, अभिषेक जैन, छोटा खेमरिया, सफी काजी अफसर अली, अनिल जाटव आदि।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म