कोलारस - कोलारस नगर में रामेश्वर धाम मंदिर के मठाधीश मुकेश पाराशर एवं बडे भाई श्री राकेश पाराशर के परिवार द्वारा गुरूवार से सहस्त्र चण्डी महायज्ञ एवं चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन गुरूवार को सम्पन्न एवं शुक्रवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। कोलारस के इतिहास में पहली निजी विशाल कलश यात्रा का सफल आयोजन करने के साथ ही सहस्त्र चण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बीते दिनों गुरूवार से प्रारंभ हुआ था इसी के साथ सहस्त्र चण्डी महायज्ञ के लिये हबन पूजन परिवार जनो के द्वारा यज्ञाचार्य श्री राजकुमार जी शास्त्री एवं श्री सुखदेव जी महाराज इसके उपरांत दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कु.नन्दनी जी भार्गव के श्री मुख द्वारा किया गया समापन सम्पन्न हुआ गुरूवार को एवं शुक्रवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। प्रतिदिन रामेश्वर धाम मंदिर प्रांगण में सुबह से लेकर देर रात्रि तक अनुठान जिसमें सुबह के समय सहस्त्र चण्डी महायज्ञ एवं विद्वान ब्राहा्रणों द्वारा पाठ तथा दोपहर के समय श्रीमद् भागवत कथा तथा रात्रि के समय धार्मिक रंगमंच का कार्यक्रम बाहर से पधारे हुये कलाकारों द्वारा शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक प्रतिदिन भक्त का भगवान के प्रति अटूट विश्वास से ही भक्त को भगवान के दर्शन होते है -कथा वाचक कु0 नंदनी भार्गव मुखार विदु से यह आयोजन रामेश्वर धाम के मठाधीश मुकेश पराशर द्वारा कराया जा रहा है कथा सुनने के लिए महिलाऐ बुजुर्ग ,युवा -युवतिया एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग भागवत कथा का रसपान कर रहें है।
Tags
कोलारस