कोलारस - कोलारस थाना के अपराध कमांक 219 / 19 धारा 376,294,506 आईपीसी, एस.सी.एस.टी. एक्ट के आरोपी शेरा उर्फ शेर सिंह सरदार पुत्र रूप सिंह सरदार निवासी ग्राम मोहम्मदपुर थाना सुरवाया उम्र 36 जो गत 6 माह से फरार था जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा 3000 का नगद इनाम घोषित किया गया था जिसे कल दिनांक 11-12-19 को पढ़ोरा पुल के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना कोलारस के एस.आई. फूल जैन पन्ना, तेंदुआ थाना प्रभारी अरविंद चौहान एवं सीताराम, एच.सी. आनंद आदि अधिकारी कर्मचारीगणों का विशेष योगदान रहा है। पुलिस द्वारा बताया गया की आरोपी के पास से 315 बोर का कट्टा भी बरामद किया गया है।
Tags
कोलारस
