
लोकसभा चुनाव में बंपर जीत दर्ज करने बाद कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा अब मिशन मध्यप्रदेश की तैयारी कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 जनवरी को मध्यप्रदेश के जबलपुर दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह के दौरे को लेकर तरह-तरह की सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं। अमित शाह जबलपुर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेगें इसके साथ वो कुछ प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात करेंगे।
दौरे को लेकर कयास क्यों
नागरिकता संशोधन को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन भी हुए। मध्यप्रदेश के कई जिलों में धारा 144 लागू की गई थी। लेकिन जबलपुर में तीन थानों में हंगामा हुआ था जिसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। अब अमित शाह यहां आ रहे हैं।
Tags
मध्यप्रदेश