कोलारस - मध्यप्रदेश शासन की नई खनिज नीति के तहत मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम द्वारा मैसर्स वीनस माइन्स एंड मिनरल शिवपुरी को संपूर्ण जिले की रेत खदानों के संचालन के अधिकार सौंप दिए हैं। ज्ञात हो कि 24 फरवरी 2020 को खनिज मंत्री प्रदीप जैसवाल द्वारा शिवपुरी जिले की रेत खदानों के संचालन का अधिकार पत्र खदान संचालक हाकिम सिंह रावत को सौप दिया गया था। जिसका अनुबंध दिनांक 02.03. 2020 को खनिज विकास निगम के ओ आई सी नागेंद्र सिंह तथा वीनस माइंस एंड मिनरल के बीच संपादित कर खदान संचालन की अनुमति प्रदान कर दी गई है ।शासन द्वारा वीनस माइन्स एंड मिनरल को रेत उत्खनन के लिए अधिकृत ठेकेदार घोषित किया गया है। यदि कोई व्यक्ति ठेकेदार की बगैर अनुमति के रेत का उत्खनन करता है। तो अवैध उत्खनन की श्रेणी में आएगा तथा शासन द्वारा उत्खनन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध अवैध उत्खनन की कार्यवाही की जाएगी।
Tags
कोलारस