सांसद यादव ने मुख्यमंत्री को लिखा कोलारस क्षेत्र में बर्वाद हुई फसल का मुआवजा दिये जाने के संबंध में पत्र


कोलारस - कोलारस विधानसभा क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुई ओलावृष्टिï से बर्वाद फसलों के संबंध में क्षेत्रिय सांसद यादव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र। कोलारस विधानसभा के अनेक गांव में हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के लिए सांसद डॉ. केपी यादव ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा जिसमें किसानों की नस्ट फसलों के संबंध में लिखा की किसानों को उनकी ओलावृष्टिï में हुई नस्ट फसलों का सर्वे कर उचित मुआवजा दिया जाये। ओलावृष्टिï से पीडित किसानों की फसलों का मुआवजा समय रहते किसानों को मिल जाये तो वह जी उठते है। ओलावृष्टिï से किसानों की फसल ही नहीं बलकी उनके परिवार की मुस्कान ही छिन गई। समय से निरीक्षण कर सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाये।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म