लॉकडाउन के बीच 22 अप्रैल से शुरू होगा 10वीं-12वीं परीक्षाओं का मूल्यांकन

लॉकडाउन के बीच 22 अप्रैल से शुरू होगा 10वीं-12वीं परीक्षाओं का मूल्यांकन

भोपाल। कोरोना वायरस बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार की तरफ से देशभर में लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में कई राज्यों ने परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया और नतीजे स्थगित कर दिए हैं।
इसी बीच मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लॉकडाउन में 10वीं और 12वीं के परीक्षाओं के मूल्यांकन के आदेश जारी किए हैं। 22 अप्रैल से बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का काम शुरू किया जाएगा। मूल्यांकन काम के साथ ही होम वैल्यूएशन की गाइडलाइन अलग से जारी किया जाएगा। बता दें कि कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लाॅक डाउन
 में अब शिक्षकों को मूल्यांकन की अनुमति दी गई है। आदेश जारी होने के बाद अब सभी शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म