लुकवासा में गौशाला चालू करने के लिये किसानों ने किया भूसा दान


कोलारस-कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र के लुकवासा थाना क्षेत्र में गौशाला का निर्माण पूर्ण हो चुका है। देश में कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में लॉक डाउन है। इस लिये गौशाला का निर्माण पूर्ण होने पर भी गौशाला का उदघाटन नहीं किया जा सकता। वही लॉक डाउन के खुलने तक गौशाला में चारा उपलब्ध कराने में समस्या आयेगी। वर्तमान में चारा सभी जगह भर पूर्ण मात्रा में उपलब्ध है। इस कारण गौशाला समिति द्वारा निर्णय लिया गया। कि चारे की पूर्ति अभी कर ली जाये। गौशाला समिति द्वारा चारा पूर्ति का बीडा उठाया तो कुछ ही समय में चारा देने के लिये क्षेत्र से कई लोग चारा दान देने को सामने आये है। 10 टेक्टर शिबनाथ पशुचारा बाले, 10 टेक्टर दिपक रघुबंशी सरपंच प्रतिनिधि, 5 टेक्टर दिनेश श्रीवास्तव गौशाला समिति सदस्य, 5 टेक्टर विजय राज सिंह रघुवंशी, 2 टेक्टर कपिल गोयल, 2 टेक्टर अतुल गुरूजी गौशाला सदस्य आदि लोगो के नाम सामने आये है। गौशाला समिति द्वारा क्षेत्रवासियों से निवेदन किया गया है। कि कोई भी व्यक्ति गौशाला में दान कर सकता है। यदि आप गौशाला में अपना योगदान देना चाहते है। तो आप भी अपना नाम नम्बर रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद गौशाला में दान कर सकते है। समिति द्वारा बताया गया की लॉक डाउन खत्म होने के पश्चात सरकार के आदेश अनुसार गौशाला का उदघाटन किया जायेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म