कोलारस-शनिवार को रामेश्वर धाम परिवार के चंचल पराशर द्वारा नगर के 200 घरों में 5 दिवसीय भोजन
सामग्री वितरण की गई। कोरोना महामारी के चलते कोलारस नगर में पिछले 10 दिनों से समाजसेवा के कार्य मे तन-मन-धन से जुटे रामेश्वर धाम परिवार के चंचल पाराशर द्वारा गरीब और जरूरत मंद लोगों को भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। इसके साथ ही चंचल पाराशर द्वारा पूर्व में ही रेडक्रॉस सोसायटी कोलारस को भी एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता की गई। कोरोना जैसी महामारी से सुरक्षा हेतु हजारों लोगों को नि:शुल्क मास्क और सेनेटाइजर भी वितरित किये जा रहे हैं। प्रतिदिन रामेश्वर धाम द्वारा हजारों पैकेट खाना के बांटने के साथ ही रामेश्वर धाम परिवार के समाजसेवी चंचल पाराशर द्वारा प्रशासन से अपील की गई। कि नगर में जिन नागरिकों को वास्तविकता राशन की आवश्यकता है। उन्हें चिन्हित किया जाए। जिस पर नगर परिषद कोलारस द्वारा 200 लोगों को चिन्हित करके सूची बनाई गई। जिस पर चंचल पाराशर द्वारा उन्हें 5 दिन के राशन की व्यवस्था की गई। इनके साथ रेडक्रॉस के सचिव बीके गोयल एवं समाजसेवी सुरेश जैन एवं पुलिस अधिकारी भी लगातार मदद करने में लगे हुये है।

Tags
कोलारस