लॉक डाउन के खुलते ही प्रारम्भ होगी समस्त परीक्षायें - जीवाजी विश्वविद्यालय
कोलारस-कोरोना महामारी के चलते सम्पूर्ण देश में लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है। इसी कारण जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर द्वारा पूर्व में चल रही एवं होने वाली सभी परीक्षाओं को आगामी देश तक निरस्त कर दिया गया था। शनिवार को जारी पत्र के अनुसार जीवाजी विश्वविद्यालय से सम्बद्घ समस्त महाविद्यालयों के प्राचायों एवं छात्र,छात्राओं को सूचित किया जाता है। कि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण आदेशानुसार समस्त परीक्षाएं स्थगित की गई थी। अतएव इस सम्बंध में यह अवगत कराया जाता है। कि लॉक डाउन समाप्त होते ही विश्वविद्यालय द्वारा 7 दिवस के अन्दर समस्त परीक्षा पुन: प्रारम्भ की जावेंगी। जिसमें परीक्षा प्रश्न-पत्रों के मध्य अन्तराल लगभग नहीं के बराबर बताया गया है। आगामी देश के अनुसार समस्त परीक्षाओं में लगातार होगी। समस्त छात्र,छात्राओं से अपील की गई है। कि वह अपनी त्यारी घर पर रहकर जारी रखें। लॉक डाउन खत्म होते ही समस्त परीक्षायें चालू हो जायेगी।
Tags
कोलारस