पति से हुआ विवाद तो पत्नि ने ससुर की बंदूक से खुद को उड़ाया


ससुर की बंदूक से बहू ने खुद को उड़ाया



भिंड-चंबल क्षेत्र से मामूली विवादों पर अक्सर गोली चालने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब समाचार मिला है कि भिंड जिले की मेहगांव तहसील अंतर्गत एक महिला ने अपने ससुर की बंदूक से खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि पति से हुए विवाद के बाद पत्नी ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम गढी निवासी पवन शर्मा का अपनी 32 बर्षीय पत्नी रजनी शर्मा से बच्चों की पढ़ाई को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। कल रात भी इसी को लेकर रजनी का पति से विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी अपने कमरे में चली गयी और ससुर की लाइसेंसी बंदूक से स्वयं पर फायर कर लिया।

गोली की आवास सुन पति कमरे की तरफ दौड़ा, तो देखा की कमरा बंद हैं। जब तक कमरा खोला गया पत्नी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म