कोलारस से शादी के लिये निकले जीजा की मौत के बाद चालक एवं दुल्हन की भी हुई दुखद मौत, जैन परिवार पर फूटा दुखों का पहाड - Kolaras


कोलारस - कोलारस निवासी अनिल जैन 10 मार्च मंगलवार को अपनी छोटी बेटी साक्षी जैन का विवाह विदिषा जिले के गंजवासौदा में करने के लिये जा रहे थे तभी रास्ते में अशोक नगर के नईसराय शाढ़ौरा रोड बरखेड़ा गांव के पास सडक हादसे में आर्टिका कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी जिसमें अनिल जैन के बडे दमाद वैभव अग्रवाल निवासी व्यावरा की घटना स्थल पर ही दुखद मौत हो गई थी जबकि कार में सबार अन्य लोग घायल हो गये थे जिनमें से उपचार के दौरान तीन दिन उपरांत कार चालक रोहित यादव निवासी ग्राम टोरिया थाना इंदार, कोलारस की उपचार के दौरान दुखद मौत हो गई थी उसी आर्टिका कार में अनिल जैन की पुत्री साक्षी जैन भी सबार थी जिसका विवाह होना था सिर में गम्भीर चोट होने के चलते रविवार को साक्षी जोकि कोलारस निवासी अनिल जैन की पुत्री थी दुल्हन बनने से पूर्व उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया कार में सबार अन्य लोगो को भी चोटे आई है जिनका भी उपचार जारी है। 

दुल्‍हन के जीजा वैभव अग्रवाल 


सड़क हादसे में घायल हुई साक्षी का रविवार को उपचार के दौरान दुखद निधन, सोमवार को अंतिम संस्कार 

कोलारस नगर के अनिल जैन की पुत्री एवं उदित जैन की छोटी बहन साक्षी जैन का उपचार के दौरान रविवार को दुखद निधन हो गया है जिनकी अंतिम यात्रा निज निवास तिवारी मोहल्ला कोलारस से मुक्ति धाम के लिए सोमवार 16 मार्च को सुबह 8 बजे मुक्ति धाम के लिए निकाली जाएगी।

शोक व्यक्त करने वालों में - कोलारस विधायक महेन्द्र यादव, भरत सिंह चैहान, रविंद्र शिवहरे, विपिन खैमरिया, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह कुशवाह, भाजपा नेता विपिन खैमरिया, श्रीराम गौड, रामेश्वर भार्गव, भाजपा नेता रामस्वरूप रिझारी, भाजपा नेता आलोक विंदल, भाजपा नेता यशपाल रावत, वरिष्ट पत्रकार हरीश भार्गव, विशोक व्यास, शीलकुमार यादव, जयकुमार झा, रोहित बैरागी, दिनेश झा, द्रुव यादव, पार्षद राजकुमार भार्गव, पार्षद भानू जाट, पार्षद राम सडैया, संग्राम गोस्वामी, डॉ राजेश भार्गव, किशन यादव, अदित्य चैवे, दिनेश गुप्ता, प्रदीप गौड, राजेश मित्तल, अनिल जैन, सुनील जैन विजरौनी वाले, गोलू गौड, गणेश धाकड, संजीव जैन, पल्लन जैन, रोहित गर्ग, रोहित वैश्य, राहुल जैन, रामजीलाल धाकड, शिखर धाकड, राकेश धाकड, राजेन्द्र धाकड, दीपक जैन, जगदीश भट्ट, जगदीश जादौन, बलवीर निबोरिया, नवल जाटव, भगवत गौड़, हरिओम रघुवंशी, हरवीर रघुवंशी, जनसंत पाल, दीपक रघुवंशी, पहलाद यादव, भरत भार्गव सहित अनेक लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।


ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म