विवाहिता ने नींद न आने के कारण किया अग्निस्नान, 2 माह पहले दिया एक बेटे को जन्म


विवाहिता ने नींद न आने के कारण किया अग्निस्नान, 2 माह पहले दिया एक बेटे को जन्म 

कोलारस - कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खतौरा कस्बे में अपनी ननंद के घर पति के संग रह रही 27 साल की विवाहित युवती ने केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया है। दो माह पहले हुई डिलीवरी में बेटे को जन्म दिया, तभी से उसे रातों में ठीक से नींद नहीं आ रही थी। रन्नौद के ग्राम धंधेरा निवासी सपना ( 27 ) पत्नी दिलीप जाटव ने सोमवार की शाम 4 बजे खतौरा कस्बे में अपनी ननंद के घर केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया हैं। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सपना की दो माह पहले ही डिलीवरी हुई थी। जिसमें उसने एक बेटे को जन्म दिया था। लेकिन डिलीवरी के बाद उसे रातों में नींद नहीं आ रही थी। शाम 4 बजे पति दिलीप घर के बाहर बच्चे को खिला रहा था। तभी सपना ने आत्मदाह कर लिया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म