कोलारस -रन्नौद - कोलारस विधानसभा क्षेत्र के रन्नौद नगर में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उपचुनाव को लेकर एक आम सभा के रूप में कार्यकर्ताओं से मिलन रखा गया। रन्नौद के पाएगा वाली माता मंदिर ग्राउंड में सभा का आयोजन किया गया। इसी बीच रन्नौद के भाजपा मंडल एवं शिवपुरी जिले से युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश चैहान, विधायक प्रतिनिधि अवध बोहरे ने दिग्विजय सिंह को काले झंडे दिखाए गए और चीन का दलाल मध्यप्रदेश का बंटाधार कहकर नारे लगाए गए। जिसकी व्यवस्था में राजस्व विभाग पुलिस चकाचैंध रही। इससे पहले पाएगा मंदिर ग्राउंड में एक मंच सजाया गया। जिसमें करीब 1 सैकड़ा कुर्सियां लगाई गई। इसमें भाजपा के नेताओं ने सीधा कलेक्टर मैडम को इसकी शिकायत करी। कि यहां पर एक आम सभा का आयोजन किया जा रहा है एक दिन बीते रोज रन्नौद में कोरोना के मरीज पॉजिटिव मिले थे। कलेक्टर ,एसडीएम ,तहसीलदार के हस्क्षेव पर रन्नौद थाना प्रभारी ने जाकर मोर्चा संभाला, इस सभा में सोशल डिस्टेंसिंग की तरीके से धज्जियां उड़ाई गई। अधितर लोग माक्स नही लगाये थे। इस कार्यक्रम में शिवपुरी गुना अशोकनगर पिछोर खनियाधाना
आदि अन्य जगह से लोग पधारे जिससे अब रन्नौद में कोरोना वायरस के मरीज अधिक बढ़ सकते है। मंडी अध्यक्ष जय किसन मांझी ने भाजपा की ओछी हरकत पर प्रशासन को मंच से लताड़ा और कहां आज हमारी सरकार नहीं है लेकिन कल हमारी सरकार आएगी। इसका जवाब दिया जाएगा। जहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंच से लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं किसी प्रकार की आम सभा को संबोधित करने नहीं आया हूं मैं तो सिर्फ एक आम तौर पर अपने व्यक्तियों से मिलने के लिए आया हूं आने वाले चुनाव को लेकर यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विधायक केपी सिंह, विधायक गोपाल सिंह चैहान चंदेरी, जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष नाथूराम केवट आदि।
Tags
रन्नौद

