कंटेनमेंट जोन को छोड़कर मध्य प्रदेश में 21 सितंबर से खुलेंगे 9 वीं से 12 वीं तक के स्कूल


मध्य प्रदेश के सरकारी व निजी हाई व हायर सेकंडरी स्कूल 21 सितंबर से खुलेंगे। इसे लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बैठक में इस पर चर्चा की गई। स्कूलों में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर पूरी तैयारी की जाएगी। हालांकि अभी कंटेनमेंट जोन में स्कूल नहीं खोले जाएंगे।

जो स्कूल खुलेंगे उनमें प्रार्थना सभा और खेलकूद की गतिविधियां नहीं होंगी। विद्यार्थी अभिभावकों की अनुमति से स्कूल आएंगे और शपथ पत्र भी जमा करना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म