क्या सिंधिया समर्थक पूर्व अध्यक्ष करेंगे फर्श लगाने का कार्य - भाजपा की मंडल कार्यकारणियों से सिंधिया समर्थक नेताओं का पत्ता साफ

क्या सिंधिया समर्थक पूर्व अध्यक्ष करेंगे फर्श लगाने का कार्य - भाजपा की मंडल कार्यकारणियों से सिंधिया समर्थक नेताओं का पत्ता साफ

मंगलवार को भाजपा के मंडल अध्यक्षों द्वारा कार्यकारणियों की घोषणा शोसल मीडिया पर सूची डाल कर संयुक्त रूप से की गई। भाजपा के फेस बुकिया नेता जिन्हें प्रिन्ट एवं इंलेक्ट्रोनिक मीडिया में कोई जगह नहीं मिलती ऐसे वेचारे गरीब नेता फेस बुक के माध्यम से अपने आपको नेतागिरी में जीवित बनाये रखने के लिये फेस बुक के सहारे नेतागिरी कर रहे है। ऐसे फेस बुकिया नेता जिनकी जमीनी पकड़ शून्य के बराबर है। जो न तो कभी स्वयं चुनाव जीते और न ही कभी पार्टी को चुनाव तो बड़ी बात है। पोलिंग तक नहीं जिता पाते ऐसे नेताओं को भाजपा संगठन द्वारा मंडल अध्यक्ष का ताज पहनाया गया और उन्होंने भी उससे भी बड़कर कार्यकारणी की घोषणा की जिसमें ऐसे लोगो को शामिल किया गया है। जोकि फेस बुक के अलावा कहीं और नजर ही नहीं आते कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले भाजपा के पांच मंडल कार्यकारणियों की सूची देखी जायें और सूची में शामिल लोगो के नाम देखे जायें। कि यह विधानसभा चुनाव में किस पोलिंग पर थे और पोलिंग का परिणाम क्या रहा था। सच्चाई भाजपा संगठन ही नहीं सब को पता चल जायेंगी। कि जो लोग फेस बुक पर नजर आते है। हकीकत में वह धरातल पर क्या है। यह बात किसी एक पर नहीं बल्कि सूची में शामिल आधे से अधिक लोगो पर लागू होती है। इसका परिणाम भाजपा को आने वाले नगर निकाय, पंचायत, मंडी, विधानसभा से लेकर लोकसभा के चुनावों में पता चल जायेंगे। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म