पीड़ितों को 50 किलो अनाज दिया जाएगा साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर सहायता राशि दी जाएगी - मुख्यमंत्री
मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि ग्वालियर सहित कई मध्यप्रदेश के जिले बाढ़ से प्रभावित हुए है शिवपुरी जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली और ग्वालियर क्षेत्र के भितरवार का दौरा कर पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। सीएम ने कहा महाविनाशकारी बाढ़ ने कई परिवार तबाह कर दिए हैं।आज मैं सड़क मार्ग से यह कहने आया हूं कि फिर से आपकी व्यवस्था बनाने और घर बसाने की जिम्मेदारी मेरी है।
सीएम ने कहा हमने फैसला लिया है कि जिनके घर गिर गए हैं, टूट गए हैं, लगभग एक लाख 20 हजार रुपए की लागत से उनके घर फिर से बनवाए जाएंगे। घर के अंदर रखा सामान अनाज, कपड़े, बर्तन-भाड़े, का भी सर्वे कर के उसकी भी राहत राशि दी जाएगी। जिन किसान भाइयों की फसलों का नुकसान हुआ है, उनका सर्वे कर राहत राशि दी जाएगी।
पशु धन की हानि पर भी राहत राशि दी जाएगी। गाय, बैल भैंस के 30 हजार रुपए दिए जाएंगे। बकरा-बकरी मरे हैं तो उसके 3 हजार रुपए। मुर्गा-मुर्गी मरे हैं तो 60 रुपए। मजदूर का मकान बनवाएंगे। घर के नुकसान का पैसा देंगे। एक मुश्त 50 किलो अनाज अभी दिया जाएगा। जिनके पास कार्ड नहीं है, उन्हें भी राशन दिया जाएगा। सबका कार्ड शिवराज सिंह चौहान है।
कोलारस विधायक रघुवंशी ने मुख्यमंत्री चौहान का किया धन्यवाद
आपने अतिवृष्टि से आए संकट के समय जो सहायता देने का निर्णय लिया है और पीड़ित लोगों का ढाढ़स बधाया है। हम आपके आभारी रहेंगे। बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तत्काल आधा-आधा क्विंटल राशन परिवार को दिया जायेगा। घर के सामान, अनाज और फसल की क्षति का भी आकलन करके उसकी राशि अलग से दी जायेगी। साथ ही कुएं, नलकूप के नष्ट होने पर 25 हजार तथा गाय, बैल, भैंस के नुकसान के लिए प्रति मवेशी 20 हजार रुपये दिये जायेंगे। जिनके मकान बह गए है या टूट गए है उन्हें प्रधानमंत्री आवास जैसे नये मकान दिए जाएंगे।
Tags
मध्यप्रदेश