हरीश भार्गव, शीलकुमार यादव कोलारस - आगामी विधानसभा चुनाव के बीच एक वर्ष यानि की 2022 बीच में बचा है क्योंकि 2023 में विधानसभा चुनाव होना है जहां भाजपा से वर्तमान विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के साथ-साथ महेन्द्र यादव भी भाजपा से टिकिट की आस महाराज के आसरे लगाये बैठे है वहीं काॅग्रेस भी आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को कडी टक्कर देने का मन बना चुकी है काॅग्रेस को कोलारस विधानसभा के चुनावों में भाजपा सरकार का विरोध, मंहगाई के साथ-साथ भाजपा की गुटवाजी की दम पर करैरा की तरह कोलारस विधानसभा के चुनावों में भी चमत्कार की उम्मीद है उसी दम पर काॅग्रेस नेता जयवर्धन सिंह के कार्यक्रमों में बदरवास काॅग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष राजकुमार यादव का बड़ चड़कर भाग लेना भविष्य के विधानसभा चुनावों की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है काॅग्रेस के प्रदेश स्तर के सूत्रों से मिले संकेतो पर यकीन करें तो भाजपा से वीरेन्द्र रघुवंशी उम्मीदवार होते है तो काॅग्रेस से राजकुमार यादव दीगोद वालों को टिकिट मिलने की सम्भावना बड़ जायेगी और यदि भाजपा से महेन्द्र यादव उम्मीदवार होते है तो काॅग्रेस से पिछोर विधायक के करीबी खरैह वाले रघुवंशी को काॅग्रेस अपना उम्मीदवार बनाने के संकेत सूत्रों से मिल रहे है इसके लिये हम सब को 2022 तक इंतजार कराना होगा क्योंकि 2022 की समाप्ति के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियां एवं उम्मीदवारों के चेहरे हम सबके सामने आ जायेगे।