सांसद डॉक्टर के पी यादव ने बूथ केंद्र पर जाकर मन की बात कार्यक्रम को सुना सांसद ने बच्चों को पिलाई दो बूंद पोलियो की खुराक, कमल पुष्प अभियान के तहत वरिष्ठ भाजपाई का किया अभिनंदन

कोलारस - गुना - शिवपुरी - अशोकनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर के पी यादव ने अशोक नगर विधानसभा अंतर्गत शाढोरा मंडल के वार्ड क्रमांक 10 स्थित मतदान केंद्र 30-31 पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ष्मन की बातष् को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना कार्यक्रम के बाद सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के नागरिकों को प्रेरणा मिलती है माननीय प्रधानमंत्री जी ने भारत से विदेश में गई पुरासंपदा की भारत में वापसी को विस्तार से बताते हुए पुरातत्व एवं सांस्कृतिक प्रेमियों  का वर्णन किया गया कार्यक्रम के पश्चात सांसद यादव ने कहा कि हम सभी को अपनी संस्कृति एवं पुरातन भारतीय कला पर गर्व होना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी हमारे इतिहास के बारे में जाने और गर्व करे तथा महान वैज्ञानिक भारतीय संस्कृति की विजय पताका विश्व में लहराए मन की बात कार्यक्रम के पश्चात भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हैं कमल पुष्प अभियान के तहत सांसद डॉक्टर के पी यादव ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह रघुवंशी का अभिनंदन किया एवं उनके पार्टी के प्रति समर्पण को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा देने वाला बताया।

सांसद ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

सांसद डॉक्टर के पी यादव ने आज शाढोरा शासकीय चिकित्सालय पहुंचकर पल्स पोलियो अभियान मे पहुंचकर शिशुओं को पल्स पोलियो की दवाई पिलाकर सहभागिता की एवं नागरिकों से आग्रह किया कि अपने-अपने बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।कोई भी बच्चा रह ना जाए सभी को पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं हमारे देश को हमे पोलियो से मुक्त रखना है।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि तीर्थनारायण शर्मा अनिल रघुवंशी कुकरेठा, शाढोरा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी,वरिष्ठ भाजपाई राजेंद्र सिंह रघुवंशी सहित भारतीय जनता पार्टी मंडल शाढोरा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म