कोलारस के ग्राम अगरा एवं भेड़ोंन(खरई) विद्युत सब-स्टेशन की मिली स्वीकृति - विधायक रघुवंशी

कोलारस - कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि अगरा एवं खरई क्षेत्र में बहुत लंबे समय से 33/11 केव्ही विद्युत सब स्टेशनों के निर्माण की आवश्यकता थी सब स्टेशन निर्माण की मांग विधायक रघुवंशी द्वारा की गई थी वर्ष 2022-23 के बजट में उक्त दोनों विद्युत सब स्टेशन निर्माण हेतु राशि की स्वीकृति मिल चुकी है अब वोल्टेज एवं विद्युत सप्लाई में ओवरलोड की शिकायत नहीं रहेगी।

कोलारस तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम अगरा एवं भेड़ोंन (खराई) में काफी लंबे समय से 33/11 केव्ही विद्युत सब स्टेशनों के निर्माण की मांग जनता द्वारा विधायक रघुवंशी से की गई थी जिस पर विधायक रघुवंशी द्वारा विधानसभा में प्रश्न चिन्ह लगाया था वर्ष 2022-23 के बजट में उक्त दोनों विद्युत सब स्टेशन निर्माण हेतु राशि की स्वीकृति मिली है विधायक रघुवंशी ने कहा कि अपने वचन पत्र में ग्रामीण क्षेत्रों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए बादा किया था इसी बचन के क्रम में ग्राम अगरा एवं भेड़ोंन में विद्युत सब स्टेशन को स्वीकृति प्राप्त हुई है जिससे जनता को पर्याप्त बिजली मिल सकेगी उन्होंने कहा कि वे विद्युत वितरण कंपनी से मांग करेंगे कि इस सब स्टेशन के साथ ही यहां विद्युत वितरण केन्द्र भी खोला जाए ताकि किसानों को कोलारस कार्यालय तक न जाना पड़े। 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म