जिला पंचायत सदस्य सुनीता-नवल जाटव द्वारा कलेक्टर से निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया

कोलारस - नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सुनीता-नवल जाटव द्वारा कलेक्टर से निर्वाचित होेने का प्रमाण - पत्र प्राप्त किया।

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विश्वासपात्र नवल जाटव की धर्म पत्नी सुनीता जाटव के जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 25 से जिला पंचायत सदस्य चुने जाने पर कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी  के सानिध्य में सुनीता-नवल जाटव को सदस्य निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह साथ में पूर्व विधायक प्रतिनिधि एवं जिला कार्यसमिति सदस्य भाजापा ओपी भार्गव एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा बलवीर निबोरिया, दिलीप जाटव भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म