"दद्दा "तेरा यह बलिदान याद करेगा हिंदुस्तान, "ध्यानचंद को मिले भारत रत्न" मांग

अशोक ध्यानचंद कर्म योगी सम्मान से सम्मानित

झांसी - कर्म योगी संस्था के अध्यक्ष पंडित संतोष कुमार गौड़ एवं संस्था के संरक्षक सुरेंद्र राय की अध्यक्षता में हॉकी के महान जादूगर, अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस पर चित्रा चौराहा- दद्दा तेरा यह बलिदान याद करेगा हिंदुस्तान,, भारत माता की जय, वंदे मातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद,  दद्दा ध्यानचंद अमर रहे आदि उदगोष के साथ गूंज उठा जिसमें सभी लोग हाथ में तिरंगा लेकर चल रहे थे इस सूक्ष्म तिरंगा यात्रा का समापन अस्थाई पुष्पांजलि स्थल पर स्थापित दद्दा ध्यानचंद जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन समर्पण के साथ हुआ। जिसमें कर्म योगी संस्था परिवार के सभी सदस्यों ने दद्दा ध्यानचंद जी को भावपूर्ण श्रद्धा सुमन समर्पित किए। और नगर निगम प्रवर्तन दल अधिकारी एवं उनकी टीम को कर्म योगी सम्मान से सम्मानित किया । उक्त सम्मान प्राप्त कर श्री वाजपेई जी ने कर्म योगी संस्था के द्वारा विगत वर्षों में स्थानीय स्तर, प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर संस्था के द्वारा किए गए कार्यों की सरायना की। वहीं दूसरी ओर कर्मयोगी संस्था के अध्यक्ष पंडित संतोष कुमार गौड़ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि दद्दा ने अपने जीवन में खेल एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का को संदेश दिया। उन्होंने जर्मन के तानाशाह शासक हिटलर के ऐसो आराम के प्रस्ताव को भी स्वीकार नहीं किया, जीवन के अंतिम सांस तक दद्दा ध्यानचंद भारत के लिए खेलते रहे, और देश राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

      कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय पार्षद गोकुल सुशीला दुबे, पुलिस प्रशासन,सुरेंद्र राय, डॉ आर के चतुर्वेदी, डॉ एस के गुप्ता, अजय खुराना, संजय कनोडिया, सुनील हिरवानी, डॉ राकेश कुमार गुप्ता,, भगवानदास बसरानी, जय किशन प्रेमानी, आर के शर्मा, श्रीमती तारा केसवानी, श्रीमती सरिता शुक्ला, श्रीमती विष्णुप्रिया शुक्ला, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती प्रीति बाजपेई, अरुण हिंगबासिया, ए. के. कनोजिया, सूर्य प्रकाश मिश्रा,  नीलेश चतुर्वेदी, डॉक्टर सुधीर  द्विवेदी, आदि सभी ने आगंतुक अतिथि गणों का आभार व्यक्त किया और भारत सरकार से मांग की दद्दा ध्यानचंद जी की उपलब्धियों को दृष्टिगत करते हुए  मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न पुरस्कार की घोषणा हो। कार्यक्रम के अंत में अजय खुराना ने सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन  किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म