नशे की गिरफ्त मे लड़के ही नहीं लड़कियां भी, 7 साल की उम्र में पी रही हैं सिगरेट, रिपोर्ट में हुआ खुलासा - Bhopal


भोपाल -  के होटल ताज में आयोजित उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(National Health Mission) की निदेशक प्रियंका दास(Priyanka Das) ने यह जानकारी दी. इस मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट्स कहती हैं कि एमपी की लड़कियां 7 साल की उम्र से ही सिगरेट पीना शुरू कर देती हैं। इसी तरह इस सर्वे में यह भी कहा गया है कि आमतौर पर लड़के साढ़े ग्यारह साल की उम्र में सिगरेट पीना शुरू कर देते हैं।

सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लड़कियों के लिए धूम्रपान की राष्ट्रीय औसत आयु लगभग 9 वर्ष और तीन महीने है। वहीं लड़कों की उम्र 10 साल 4 महीने है। मध्य प्रदेश पर इस सर्वे रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि राज्य में करीब 2.10 फीसदी लड़कियां और 2.40 फीसदी लड़के सिगरेट पीते हैं


इसके अलावा 50 फीसदी लड़कियां बीड़ी भी खाती हैं. राज्य में करीब 4.40 फीसदी लड़के और 3.50 फीसदी लड़कियां किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं. इन लड़के और लड़कियों की उम्र 13 से 15 साल के बीच है अध्ययन के अनुसार, युवा तंबाकू के उपयोग के मामले में मध्य प्रदेश 35 अन्य राज्यों में शामिल है 29वें स्थान पर मौजूद हैं।

मध्य प्रदेश में छोटे बच्चों में तंबाकू की बढ़ती लत वाकई हैरान करने वाली और परेशान करने वाली है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक प्रियंका दास के मुताबिक मप्र में हर 100 में से 7 लड़कियां सिगरेट पीती हैं।

लड़कियां औसतन 7 साल की उम्र में धूम्रपान करना सीखती हैं। राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार समय-समय पर नशा विरोधी अभियान भी चलाती है, लेकिन इस सर्वे में कुछ चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म