रोटरी क्लब इंटरनेशनल एवं श्रीमंत माधवराव सिंधिया मेडिकल मिशन अंतर्गत जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कैंप 26 से 28 फरवरी तक - Shivpuri



शिवपुरी - रोटरी क्लब इंटरनेशनल एवं श्रीमंत माधवराव सिंधिया मेडिकल मिशन के अंतर्गत वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक किया जाना प्रस्तावित है उक्त वृहद शिविर की तैयारियों के क्रम में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन 26, 27 एवं 28 फरवरी 2026 को जिला चिकित्सालय शिवपुरी में किया जाएगा उक्त स्क्रीनिंग कैंप हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं एवं कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय ऋषिश्वर ने बताया कि विकासखंड स्तर पर आयोजित स्क्रीनिंग कैंप में चिन्हित किए गए मरीजों को जिला स्तरीय कैंप में लाना सुनिश्चित किया जाएगा आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से सर्वे कर गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों की लाइन लिस्ट तैयार कर उन्हें भी कैंप में लाया जा सकेगा। 


जिला स्तरीय कैंप हेतु सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय शिवपुरी द्वारा चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी निर्धारित की जाएगी। कैंप स्थल का चयन, पेयजल एवं बैठक व्यवस्था, पंजीयन काउंटर की स्थापना तथा आवश्यकतानुसार सीटी, एमआरआई एवं पैथोलॉजी जांच कर मरीजों की केस शीट तैयार की जाएगी।


कैंप में सर्जरी एवं गंभीर बीमारियों से चिन्हित रोगियों की सूची तैयार की जाएगी जिन मरीजों का उपचार जिला चिकित्सालय स्तर पर संभव होगा, उनका उपचार यहीं सुनिश्चित किया जाएगा जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज स्तर पर संभव होगा, उन्हें वहां भेजने की व्यवस्था की जाएगी। 


इसके अतिरिक्त ऐसे मरीजों की पृथक सूची तैयार की जाएगी, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय अथवा मेडिकल कॉलेज स्तर पर संभव नहीं है ऐसे मरीजों का उपचार 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल से आने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म