कोलारस में सोमवार को अपनी मांगो को लेकर अधिवक्‍ताओं ने तहसीलदार भार्गव को सौपा ज्ञापन - Kolaras



कोलारस - सोमवार को कोलारस में अधिवक्‍ताओं द्वारा कोलारस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचकर कोलारस तहसीलदार सचिन भार्गव को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।


अधिवक्‍ता सक्‍सेना की गोली मारकर हत्‍या के बाद अधिवक्‍ताओं की सुरक्षा को लेकर सौपा ज्ञापन - 

शिवपुरी जिले की करैरा तहसील में अधिवक्ता स्व. संजय सक्सैना की दिनांक 14.02.2026 को न्यायालय जाते समय निर्मम हत्या की गई जिससे समूचे प्रदेश के अधिवक्तागण में भयंकर आक्रोश व्याप्त है आज सभी अधिवक्ताओं ने न्यायालयीन कार्य से विरत रहकर अपना विरोध दर्ज कराया है। 


देश की आजादी से लेकर अब तक अधिवक्ताओं ने शोषितों, वंचितो एवं पीड़ितों तथा समाज के हर वर्ग की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाया है और न्याय दिलाया है न्याय दिलाने में सहयोग करने वाले अधिवक्तागण अगर सुरक्षित नहीं हैं तो कानून व्यवस्था पर स्वतः प्रश्नचिन्ह है। 


संपूर्ण मध्यप्रदेश एवं देशभर में अधिवक्ता समुदाय पर निरंतर हमले हो रहे हैं इस संबंध में  अभिभाषक संघ कोलारस जिला शिवपुरी ने अपनी मांगों एवं Advocate_protection_act लागू किए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा है।




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म