कोलारस में रविवार को विशाल कलश यात्रा के साथ राजन जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा प्रारम्भ - Kolaras



कोलारस - कोलारस में रविवार को भव्य संगीतमय श्रीराम कथा प्रारम्भ होने से पूर्व श्री हनुमान मंदिर रामलीला मैदान से रविवार की सुबह करीब 09 बजे करीब एक किमी लम्बी विशाल कल यात्रा कोलारस के इतिहास में पहली बार निकाली गई कोलारस में हनुमान मंदिर समिति लगभग प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर के संतो को बुलाकर कथा का आयोजन करता है कोलारस में पहली बार राष्ट्रीय संत राजन जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा रविवार को कल यात्रा के उपरांत हनुमान मंदिर धर्मशाला के पीछे ग्राउण्ड में दोपहर के समय से प्रारम्भ हुई कथा 02 मार्च तक प्रतिदिन जारी रहेगी 02 मार्च सोमवार को कथा समाप्ति के साथ ही कन्या भोज प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा इसी दौरान प्रतिदिन रात्रि के समय कथा स्थल पर ही पण्डित भगवत किशोर जी शर्मा की मंडली द्वारा श्रीरासलीला का आयेजन भी इस दौरान किया जायेगा।


कोलारस में रविवार को भव्य संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजित की जा रही है जिसकी आधा किमी लम्बी विशाल कल यात्रा रविवार की सुबह करीब 09 बजे श्रीरामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर नगर परिषद के आगे से जगतपुर, एप्रोच रोड़ होते हुये निकाली गई जिसका समापन श्री हनुमान जी महाराज धर्मशाला मंदिर पर किया गया।



संगीतमय श्रीराम कथा का प्रारम्भ -

रविवार को विशाल कलश यात्रा के समापन बाद दोपहर 01 से प्रारम्भ की गई कथा व्यास पूज्य श्री राजन जी महाराज की अमृतमय वाणी में से कथा का वाचन किया जा रहा है 23 फरवरी सोमवार को दिव्य श्री रासलीला दर्शन, हवन पूजन पूर्णाहुति अखण्ड श्री रामचरित मानस पाठ के तीन वर्ष पूर्ण होने पर तथा अष्टम प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में 22 फरवरी रविवार से 02 मार्च तक प्रतिदिन हवन पूजन सुबह 07 बजे से प्रारम्भ तथा विशाल भण्डारा प्रभु प्रसादी 2 मार्च सोमवार को दोपहर 03 बजे से कथा स्थल संकट मोचन वीर हनुमान मंदिर दरबारी ग्राउण्ड एप्रोच रोड कोलारस जिला शिवपुरी है।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म