मुहासा में मामूली विवाद ने लिया खूनी संघर्ष में सरपंच पुत्र की दुखद मौत, 3 घायलों का उपचार जारी - Shivpuri

 


शिवपुरी - शिवपुरी जिले के खनियाधाना क्षेत्र के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुहासा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है यहाँ मामूली कहासुनी के बाद सरपंच पुत्र युधिष्ठिर सिंह यादव उम्र 30 वर्ष की आरोपियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी बताया जा रहा है कि विवाद में हमलावरों द्वारा सरपंच पुत्र को चाकू मारा गया जिससे वह गम्‍भीर घालय हो गया तथा जिसे तत्‍काल आनंनफानंन में अस्‍पताल लाया गया जहां युवक की मृृृत्यु हो गई तथा 03 अन्‍य साथी लोगो गम्‍भीर घायलों का उपचार जारी है।

घटना का विवरण 

जानकारी के अनुसार मृतक युधिष्ठिर सिंह यादव उम्र 30 वर्ष ग्राम मुहासा) वजह: रास्ते में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, हमलावर ट्रैक्टर में पानी भरकर आ रहे थे तभी रास्ते में खड़ी बाइक को लेकर युधिष्ठिर से उनकी बहस हो गई।

क्‍या है पूरा मामला, क्या हुआ था?

प्राप्त जानकारी के अनुसार युधिष्ठिर सिंह यादव अपनी फसल के लिए लेबर (मजदूर) लेने गए हुए थे। 

रास्ते में हमलावरों से उनका विवाद हुआ, जो इतना बढ़ा कि हमलावरों ने उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इलाज के दौरान मौत:-

गंभीर रूप से घायल युधिष्ठिर को आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाया गया। 

हालत नाजुक होने के कारण उन्हें झांसी रेफर किया गया था लेकिन बदकिस्मती से झांसी ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मायापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार हमलावरों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है गांव में इस घटना के बाद से शोक और तनाव का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म