कोलारस - कोलारस में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो से बच गया कोलारस के झिरियन सरकार मंदिर के पास पास हुई सडक दुर्घटना का मामला सामने आया है झिरियन मंदिर के सामने एक ऑटो चालक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार होने के कोलारस पुलिस थाना पहुंचकर लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
आरोपी ऑटो चालक की पहचान विनोद जाटव के रूप में बताई गई है जिसके द्वारा तेज रफ्तार और बिना नियंत्रण के ऑटो चला रहा था जिसकी लापरवाही के चलते बडी जन हानि होने से बची दुर्घटना टक्कर में बाइक पर सवार केशव कुशवाह उम्र 25 साल और रोहित कुशवाहा 27 साल निवासी कोलारस को गंभीर चोटें आई हैं वही ऑटो चालक को भी मामूली चोटे आई है।
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दोनों घायल युवकों को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलारस लाया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया गया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच और आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।