कोलारस में चोरों का आतंक, एक साथ दो दुकानों के ताले तोड़े - Kolaras


कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस नगर में चोरों का आतंक कायम एक ही रात में दो दुकानों को बनाया चोरी की बारदात का निशाना, बदमाशों ने दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर रफू चक्‍कर हो गये इस घटना के बाद स्थानीय दुकानरो में दहशत का माहौल है और उनके द्वारा कोलारस पुलिस से अज्ञात चोरो के खिलाफ शिकायत कर मामला पंजीवद्ध कर चोरो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। 


चोरी का पहला अड्डा - पंचर दुकान से नकदी और सामान चोरी जगतपुर रोड स्थित पुराने पुल के पास ईरशाद खान उम्र 40 की पंचर की दुकान में चोरी हुई दुकान संचालक के अनुसार, 17 जुलाई की शाम दुकान बंद करने के बाद शनिवार सुबह जब वे पहुंचे, तो ताला टूटा पाया गया। दुकान से लगभग 30 मोटरसाइकिल ट्यूब, राजश्री के दो पैकेट, सिगरेट और करीब 700 रुपये नकद चोरी हो गए।


दूसरी वारदात: इलेक्ट्रिक स्टॉल से मोटर और तांबे के तार गायब


उसी इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रिक स्टॉल को भी चोरों ने अपना शिकार बनाया। दुकान संचालक सतीश जाटव (22) के अनुसार, दुकान से एक ग्राहक की 2 एचपी की पानी की मोटर और लगभग 7 किलो तांबे का तार चोरी हुआ है।


चोरो की पडताल में जुटी पुलिस 

पीड़ित दुकानदारों ने कोलारस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास कर रही है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके फिलहाल मामला पुलिस की जांच में है और अज्ञात चाेेेरो की तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म