क्या कहने मध्यप्रदेश पुलिस के दिन में दारू छोड़ने का संदेश, शाम को निःशुल्क शराब की पर्ची लेना, महिना होने पर लिफापा लेना - Shivpuri

 


शिवपुरी - मध्यप्रदेश शासन के आदेश अनुसार पुलिस प्रशासन काफी दिनों से शराब छोड़ने तथा शराब से होने वाले नुकशानों को लेकर संदेश देकर लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रहे है किन्तु पुलिस प्रशासन के शराब छोडने वाले संदेश को लेकर लोगो में तरह तरह की चर्चाऐं जोरो पर है कि आखिर पुलिस अवैध गांव - गांव विकने वाली शराब को बंद कराने के लिये अभियान क्यों नहीं चला रही जब लोगो को घरों के पास आसानी से शराब उपलब्ध नहीं होगी फिर भला शराब का प्रचलन धीरे - धीरे कम होता चला जायेगा किन्तु मध्यप्रदेश की पुलिस अवैध शराब, शाम को पर्ची पर निःशुल्क बोतल एवं महिना होने पर जब तक लिफापा लेने का प्रचलन बंद नहीं होगा तब तक पुलिस का शराब से होने वाली हानि के संदेश का सार्थक असर जमीन पर दिखाई नहीं देगा।


अवैध शराब, शाम को पर्ची पर निःशुल्क बोतल एवं महिना होने पर लिफापा:- भले ही जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के गठवंधन से अवैध शराब से होने वाले नुकसान की सूचनाओं पर कार्यवाही भले ही ना हो किन्तु हमारे संदेश से यदि चंद लोगो में भी सुधार हो तो हमारा संदेश यानि की खबर सार्थक होगी हम वर्तमान परिवेश की बात कर रहे है वर्तमान में मध्यप्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश भर में पुलिस द्वारा शराब से होने वाले नुकसानों को लेकर जागरूकता का संदेश प्रचार प्रसार करके लोगो को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है इस पर चुटकी लेते हुये विपक्षी दल कांग्रेस एवं लोग पुलिस से यही अपेक्षा कर रहे है कि यदि पुलिस ईमानदारी के साथ गांव - गांव विकने वाली अवैध शराब, शाम को स्वयं के सौक के लिये निःशुल्क पर्ची लेना बंद कर दे तथा 01 तारीक होने पर लिफापा लेना यदि पुलिस ईमानदारी के साथ बंद कर दे तो गांवो से लेकर गली मौहल्लों में होने वाले अपराध तथा निम्न वर्ग परिवारों के घर वर्वाद होने से पुलिस बचा सकती है भले ही जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के गठवंधन के चलते कार्यवाही न हो किन्तु खबर की सार्थकता भी सिद्ध हो जायेगी यदि लोग स्वयं शराब से होने वाले आर्थिक एवं शरीरिक नुकसान को भापते हुये इससे स्वयं ही दूरी बना ले। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म