जिले में मेंटीनेंस के नाम पर रविवार को 6 घँटे की विधुत कटौती - Shivpuri


शिवपुरी - मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 33/11 के.व्ही. बालाजीधाम उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. हाउसिंह बोर्ड, कत्थामिल फीडर तथा एस.ए. एफ.फीडर तथा 33/11 के.व्ही. डाक बंगला उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. हॉस्पीटल फीडर, न्यूब्लॉक फीडर, खुड़ा फीडर, जलमंदिर फीडर, कमलागंज फीडर, कोर्ट फीडर एवं विवेकानंद फीडर तथा 33 के.व्ही. फूड पार्क अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. फूड पार्क-1 फीडर, फूड पार्क-2 फीडर एवं 11 के.व्ही. इन्डस्ट्रिल एरिया फीडर पर 23 अगस्त को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।


उक्त 11 के.व्ही. हाउसिंह बोर्ड, कत्थामिल तथा एस.ए.एफ. फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक मेडिकल कॉलेज, तात्याटोपे नगर, ठकुरपुरा, द्वारिकापुरी कॉलोनी, न्यू दर्पण कॉलोनी, कत्थामिल के आसपास का क्षेत्र, नौहरी-बछौरा, तुलसी कॉलोनी, कत्थामिल के आसपास का क्षेत्र तथा न्यू जज कॉलोनी कठमई आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार उक्त 11 के.व्ही. हॉस्पीटल फीडर, न्यूब्लॉक फीडर, खुड़ा फीडर, जलमंदिर फीडर, कमलागंज फीडर, कोर्ट फीडर एवं विवेकानंद फीडर के बंद रहने से दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक नबाव साहब रोड़, कोर्ट रोड़, बजरंग कॉलोनी, चन्द्रा कॉलोनी, हाथीखाना, गांधीपार्क, न्यूब्लॉक, आर्यसमाज रोड़, टेकरी, शक्तिपुरम खुड़ा, नई पुलिस लाईन, गौतम विहार, कीजरीधाग कॉलानी, नक्षत्र गार्डन के आसपास, शास्त्री कोलोनी, जलमंदिर, मीट मार्केट, बैंक कॉलोनी, बाबू क्वार्टर, नवग्रह मंदिर के आसपास, कलेक्टर का आवासीय बंगला, तहसील के आसपास का क्षेत्र तथा विवेकानंद, पुराना टोलटेक्स, डी.जे. साहब की कोठी एवं आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

इसी प्रकार उक्त 11 के.व्ही. फूड पार्क-1 फीडर, फूड पार्क-2 फीडर एवं 11 के.व्ही. इन्डस्ट्रिल एरिया फीडर के बंद रहने से दोपहर 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक फूड पार्क से संबधित क्षेत्र, इन्ड्रस्टियल एरिया बडोदी क्षेत्र से संबंधित क्षेत्र, माधव नगर, गणेश कालोनी नबाव सहाव मनियर पार्क वर्मा कालोनी टोगरा रोड के पास आई.टी.बी.पी. गेट के सामने राईन मार्केट. राघवेन्द्र नगर इत्यादि तथा बडा गाँव, वडौदी इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म