कोलारस पुलिस द्वारा अवैध हाथ भट्टी की बनी जहरीली शराब जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार - Kolaras

कोलारस - कोलारस पुलिस ने अवैध हाथ भट्टी की बनी जहरीली शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया, शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचोन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अवैध शराब की रोकथाम करने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवुपरी आर.डी प्रजापति एंव एसडीओपी अनुभाग कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 19.08.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पडोरा पुल के पास लाल मुरम रोड ग्राम बेंहटा पर एक व्यक्ति नीले रंग का अपर व काले से रंग का पेंट पहने हुये पीले से रंग की कट्टी में शराब लिये बैठा है।

मुखविर सूचना पर से आरोपी गोबिन्द पिता सीताराम धाकड उम्र 25 साल निवासी ग्राम कुम्हरौआ थाना कोलारस जिला शिवपुरी के कब्जे से हाथ भट्टी की बनी जहरीली शराब करीह 05 लीटर कीमती करीब 1000/- रुपये की विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया बापसी पर अपराध क्र. 297 /2026 धारा 49 क, 34(1) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया एवं गिरफ्तार सुदा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरी. पुनीत बाजपेयी, सउनि यतेन्द्र वाथम, प्र. आर. प्रमोद वर्मा, आर.दीपक जाट, आर. सूरज टैगोर, आर.चालक रणवीर यादव, की सराहनीय भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म