कोलारस के भैरव जी मंदिर में शिव पुराण के दौरान सप्ताह में एक लाख भक्‍तों ने किया प्रसाद ग्रहण - Kolaras



कोलारस - कोलारस परगने के नजदीक राई के पास स्थित शंकर जी के सबसे प्रिय भैरब जी महाराज का भव्‍य मंदिर जोकि हजारों वर्ष पुराना होने के प्रमाण है यहां भैरव जी की विशाल प्रतिमा स्‍थापित है जोकि प्रदेश में अन्‍य मंदिरों में इतनी विशाल प्रतिमा के दर्शन संभव नहीं है अंग्रेजों के शासन से पूर्व मुगल शासन काल में भी वीस भुजी माता मंदिर के बाद राई रामेश्‍वरम मंदिर एवं भैरव जी का मंदिर तोडने के लिये मुगल सैनिक आये हुये थे भैरव जी का मंदिर तोडने से पूर्व ही रात्रि के समय सैनापति की मौत भैरव जी मंदिर के पास हो गई थी जहां भैरव जी मंदिर के पूर्वी द्वार पर आज भी आतंकी मुगल सैनापति की मजार मौजूद है ऐसे भव्‍य और विशाल प्राचीन्‍तम राई रामेश्‍वरम एवं भैरव जी मंदिर प्रांगण में शिव पुराण के साथ सोमवार को ग्रामीण जनों के सहयोग से विशाल भण्‍डारा लगातार जारी रहा बीते एक सप्‍ताह से लेकर सोमवार तक करीब 1 लाख ग्रामीण जनों के प्रसाद ग्रहण करने की जानकारी प्राप्‍त हुई है।

कोलारस से करीब 10 किमी पर स्थित ग्राम बुडी राई में प्राचीन सिद्ध स्‍थान सुप्रसिद्ध श्री भैरव बाबा मंदिर प्रांगण में चल रही शिव महापुराण त्रिवार्षिक उत्सव के अवसर पर एक अद्भुत और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

इस धार्मिक अनुष्ठान में आस-पास के दर्जनों गांवों सहित दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भैरव बाबा के दर्शन किए और महाप्रसाद ग्रहण किया सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, जिससे पूरा माहौल 'भैरव बाबा की जय' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा सुबह से शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठानों का दौरकार्यक्रम की शुरुआत तड़के बाबा भैरवनाथ के विशेष श्रृंगार, अभिषेक और महाआरती के साथ हुई।

मुख्य पुजारी के सानिध्य में विद्वान आचार्यों ने विश्व शांति और क्षेत्र की खुशहाली के लिए विशेष हवन-पूजन संपन्न कराया सुबह होते ही बाबा को छप्पन भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया।

ऐतिहासिक भैरव बाबा मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

अद्भुत व्यवस्था और अटूट लंगरभंडारे की खास बात यहाँ की अनुशासित और अद्भुत व्यवस्था रही। मंदिर समिति और स्थानीय युवा स्वयंसेवकों ने मिलकर मोर्चा संभाला, जिससे हजारों की तादाद में आए लोगों को बेहद सुगमता से पंगत में बिठाकर प्रसाद परोसा गया भंडारे में शुद्ध दूध की खीर, पूड़ी, सब्जी और विशेष बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया, जो देर रात तक निरंतर चलता रहा श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साहक्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि राई के इस भैरव बाबा मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है।

भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी, देर रात तक चलता रहा भंडारा

मान्यता है कि यहाँ जो भी मन्नत मांगी जाती है, बाबा उसे अवश्य पूरी करते हैं भंडारे में पहुंचे जनप्रतिनिधियों और प्रमुख समाजसेवियों ने भी बाबा का आशीर्वाद लिया और इस सफल आयोजन के लिए मंदिर प्रबंधन समिति की सराहना की देर रात महाआरती और भक्तों के बीच प्रसाद वितरण के साथ इस भव्य धार्मिक उत्सव का समापन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म