शेल्टर होम में 10 अगस्त को ही हुई थी युवतियों की मौत

पटना शेल्टर होम में 10 अगस्त को ही हुई थी युवतियों की मौत, 12 को पहुंचाया अस्पताल
पटना- के शेल्टर होम आसरा में दो युवतियों की मौत के मामले में बड़ा सनसनीखेज खुलासा हुआ है।पीएमसीएच प्रशासन का दावा है कि जिस वक्त युवतियों को इलाज के लिये अस्पताल में लाया गया था, दोनों की मौत हो चुकी थी.  युवतियों की संदेहास्पद मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. दोनों से पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि और एसएसपी मनु महाराज पूछताछ कर रहे हैं।
शेल्टर होम में दो युवतियों की मौत के मामले में न्यूज 18 को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक 10 अगस्त की रात को ही दोनों की मौत हुई थी. एक युवती की मौत 9 बजकर 26 मिनट और दूसरे की मौत 9 बजकर 35 मिनट में हुई थी। दोनों की मौत होने के बाद शेल्टर होम की स्टाफ बेबी कुमारी सिंह उन्हें अस्पताल लेकर गई थी। शेल्टर होम में हुई दो युवतियों की मौत के बाद समाज कल्याण विभाग की टीम भी आसरा पहुंची है और फिलहाल मामले की जांच कर रही है. विभाग के अधिकारी कई बिंदुओं पर कर मामले की छानबीन कर रही है। पीएमसीएच अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने न्यूज़ 18 को युवतियों की मौत अस्पताल आने से पहले होने की जानकारी दी है. अस्पताल प्रबंधन के इस दावे के बाद माना जा रहा है कि दोनों युवतियों की मौत शेल्टर होम में ही हुई थी और मामले की लीपापोती करने के मकसद से ही उन्हें पीएमसीएच में भर्ती करा दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म