ग्वालियर- विष्णु कॉलोनी पटिया वाला मोहल्ला से शुक्रवार को घर से कोचिंग की कहकर निकला 12 वीं का छात्र गायब हो गया। गायब हुए किशोरी के मामा के सूचना पर गिरवाई थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ किशोर को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस किशोर की तलाश कर रही है। विष्णु कॉलोनी निवासी अशोक भटनागर का 17 वर्षीय पुत्र 12 वी का छात्र है। शुक्रवार को किशोर कटोराताल पर स्थित कोचिंग पढ़ने की कहकर घर से निकला था। लेकिन कोचिंग से घर वापस नही लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर किशोर को तलाश किया। लेकिन उसका कुछ पता नही चलने पर शनिवार की सुबह किशोर के मामा मुकेश भटनागर निवासी मामा के बाजार ने भांजे के गायब होने की सूचना गिरवाई थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद किशोर को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
Tags
ग्वालियर
