कलेक्टर एवं जिला दडाधिकारी बीरेन्द्र सिंह रावत ने एक आदेश जारी कर 15 अगस्त 2018 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण दतिया जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जारी आदेश के तहत 15 अगस्त को शुष्क दिवस अवधि में देशी, विदेशी मदिरा की कोई भी दुकान द्वारा किसी भी व्यक्ति को मदिरा बेचने व परोसने की अनुमति नही है। सभी आवकारी वृत प्रभारी प्रभाराधीन वृत में आने वाली समस्त मदिरा दुकानों को पूर्ण बंद रखा जाना सुनिश्चित करें।
Tags
ग्वालियर