पहली बार खोले गए 22 डैम के गेट, खाली करवाया शहर



केरल- में बुधवार से हो रही बारिश के चलते हालात बदतर होते जा रहे हैं। भारी बारिश के कारण इडुक्की जिले और उत्तरी हिस्से में कई जगह भूस्खलन हुआ जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने स्थिति को 'काफी विकट' करार दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रया बल को इडुक्की, कोझिकोड, वायनाड और मलप्पुरम जिले के प्रभावित इलाकों में राहत अभियान में प्रशासन का सहयोग करने के लिए तैनात किया गया है. एक समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ की स्थिति 'काफी भयावह' है और राज्य के इतिहास में पहली बार 22 बांधों को एक साथ तब खोला गया है जब उनमें जल स्तर अधिकतम सीमा तक पहुंच गया है. इडुक्की जलाशय के चेरूथोनी बांध को 26 साल बाद खोला गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म